UP Police Recruitment 2025: 28000+ पदों पर यूपी पुलिस में बंपर भर्ती! दरोगा, सिपाही और अन्य पदों पर होगी बहाली, जानकारी देखें यहाँ

UP Police Recruitment 2025:- क्या आप भी बेसब्री से उत्तर प्रदेश पुलिस न्यू भर्ती का इन्तेजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं. क्यूंकि मुख्यमंत्री योगि आदित्यनथ के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) बहुत जल्द दरोगा, सिपाही और अन्य पदों पर बंपर भर्ती करने जा रहा है, जिसके लिए काम करना शुरू कर दिया गया है. इसीलिए हम इस आर्टिकल में यूपी पुलिस भर्ती 2025 से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी साझा करने वाले हैं.

वैसे सभी उम्मीदवार जो यूपी पुलिस दरोगा, सिपाही सहित अन्य पदों पर नई भर्ती का इन्तेजार कर रहे थे, उन्हें बता दें बोर्ड ने दरोगा, सिपाही, जेल वार्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर, रेडियो सहायक परिचालक और लेख एवं गोपनीय संवर्ग को मिलाकर 28000+रिक्त पदों पर भर्ती हेतु जल्द हीं आवेदन फॉर्म आमंत्रित करने वाला है.

UP Police Recruitment 2025 : यूपी पुलिस में दरोगा, सिपाही और अन्य पदों पर होगी बहाली

कुछ समय पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य भर में पुलिस की बंपर भर्ती का ऐलान किया था. जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड ने दरोगा, सिपाही, जेल वार्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर, रेडियो सहायक परिचालक और लेखा एवं गोपनीय संवर्ग के कुल 28,138 रिक्त पदों पर बहाली हेतु अपना काम करना शुरू कर दिया है. ऐसा माना जा रहा है की इन सभी भर्तियों का विस्तारित नोटिफिकेशन अप्रैल महीने के अंत तक जारी कर दिया जायेगा.

यूपी पुलिस में दरोगा सहित 28,138 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए गुड न्यूज़ है जो उत्तर प्रदेश पुलिस नई भर्ती का इन्तेजार कर रहे थे. नवीनतम समाचार के अनुसार अप्रैल के अंत तक दरोगा, सिपाही, जेल वार्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर, रेडियो सहायक परिचालक जैसे अन्य रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है.

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवारों के लिए आवेदन फॉर्म आमंत्रित किये जायेंगे, और बाद में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जायेगा.

किन पदों पर होगी बहाली

राज्य भर के अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इस भर्ती के माध्यम से शामिल किया जायेगा. आप पोस्ट के अनुसार वकेंसी डिटेल्स निचे से देख सकते हैं. –

  • सिपाही पीएसी – 9,837 पद
  • सिपाही नागरिक पुलिस – 3,245 पद
  • सिपाही पीएसी/सशस्त्र पुलिस – 2,444 पद
  • महिला सिपाही पीएसी (बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ) – 2,282 पद
  • सिपाही विशेष सुरक्षा बल – 1,341 पद
  • सिपाही घुड़सवार पुलिस – 71 पद
  • उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस – 4,242 पद
  • जेल वार्डर – 2,833 पद
  • कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए – 1153 पद
  • उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस महिला (पीएसी वाहिनी) – 106 पद
  • प्लाटून कमांडर/उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस – 135 पद
  • लेखा एवं गोपनीय संवर्ग – 345 पद
  • प्लाटून कमांडर/उप निरीक्षक (विशेष सुरक्षा बल) – 60 पद
  • रेडियो सहायक परिचालक – 44 पद

इनमे से PAC के 9,837, सिपाही नागरिक पुलिस के 3,245, सिपाही पीएसी/सशस्त्र पुलिस के 2,444, महिला सिपाही पीएसी (बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ) के 2,282, सिपाही विशेष सुरक्षा बल में 1,341 और सिपाही घुड़सवार पुलिस के कुल 71 रिक्त पदों पर बहाली की जाएगी.

इसके आलावा, उत्तर प्रदेश DGP मुख्यालय द्वारा दरोगा के 4543 पदों पर सीधी भर्ती के लिए भी उ०प्र० पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड को प्रस्ताब भेजा गया है.

यूपी पुलिस भर्ती 2025

इन सभी रिक्त पदों पर भर्ती हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड द्वारा बहुत जल्द ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा, और आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी.

आप सभी कैंडिडेट्स को भर्ती से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए UPPRPB के ऑफिसियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर रेगुलर विजिट करने की सलाह दी जाती है.

FAQ’s UP Police Recruitment 2025

यूपी पुलिस भर्ती 2025 के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन कब जारी होगा?

अप्रैल 2025 के अंत तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड की ओर से नई भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है.

यूपी पुलिस भर्ती 2025 के माध्यम से कितने पदों पर भर्ती किया जायेगा?

बोर्ड द्वारा दरोगा, सिपाही, जेल वार्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर, रेडियो सहायक परिचालक और लेखा एवं गोपनीय संवर्ग के कुल 28,138 रिक्त पदों पर बहाली की जाएगी.

Leave a Comment